RBI की रिपोर्ट में नकली नोट बढ़ने की बात, विपक्ष ने साधा नोटबंदी पर निशाना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सालाना रिपोर्ट ने विपक्षी पार्टियों को 2016 में की गई नोटबंदी के लिए केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधने का एक और मौका प्रदान किया है। RBI ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पिछले वित्त वर्ष में देश में नकली नोटों की तादाद बढ़ी। इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने नोटबंदी करने के सरकार के फैसले पर निशाना साधा है।