AAP ने BJP पर विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया, पुलिस में मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abplive
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगाया है। अब पंजाब पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के 10 विधायकों को खरीदने के लिए 25-25 करोड़ रुपए की पेशकश की थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी आरोपों को बेबुनियाद बता रही है।
