वोट शेयर के आधार पर AAP ने नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
वोट शेयर के आधार पर AAP ने नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। किसी क्षेत्रीय पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए लोकसभा या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में 6% वोट हासिल करना जरूरी होता है। गुजरात में AAP को करीब 13% वोट शेयर मिला। AAP इससे पहले 3 राज्यों दिल्ली, पंजाब और गोवा में 6% से ज्यादा वोट शेयर हासिल कर चुकी है।
