पंजाब में AAP तो उत्तर प्रदेश में सपा को झटका, भाजपा का शानदार प्रदर्शन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी तो उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। AAP संगरूर से लोकसभा उपचुनाव हार गई है, वहीं सपा को रामपुर और आजमगढ़ से हार का सामना करना पड़ा है। उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है।