पुलिसकर्मियों संग मारपीट मामले में AAP नेता युवराज सिंह जडेजा गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
पुलिसकर्मियों संग मारपीट और एक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटने के आरोप में आम आदमी पार्टी के नेता युवराज सिंह जडेजा को हाल ही में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवराज सिंह जडेजा और उनके एक साथी के खिलाफ आईपीसी की धारा 332 और 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवराज पिछले कुछ दिनों से गुजरात में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं पर सवाल उठा रहे हैं।
