आम आदमी पार्टी की ओर से हरभजन, राघव और संदीप जाएंगे राज्यसभा; इन नामों ने चौंकाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आम आदमी पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक को पंजाब से राज्यसभा में भेजने का फैसला किया। पार्टी ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल और कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव अरोड़ा के नामों का भी ऐलान किया है। चौंकाने वाली बात है कि इन दोनों का नाम अभी तक चर्चा में नहीं था।
