अब्दुल रहमान मक्की ग्लोबल आतंकी घोषित, यूएनएससी ने प्रतिबंध सूची में जोड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pratidin Time
यूएनएससी ने अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित करके उसे प्रतिबंध सूची में जोड़ा। सूची में जोड़े जाने वाले शख्स या संस्था की सम्पत्ति फ्रीज कर दी जाती है। उसे यात्रा करने की अनुमति भी नहीं होती। मक्की धन जुटाने, भर्ती करने और भारत में, विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर में हमलों की योजना बनाने के लिए युवाओं को भर्ती करने और कट्टरपंथी बनाने में शामिल रहा है।
