27 सितंबर को टोक्यो में आबे का अंतिम संस्कार, 217 देशों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
दिवंगत पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे का प्रतीकात्मक राजकीय अंतिम संस्कार 27 सितंबर को टोक्यो में होगा। पीएम मोदी समेत 217 देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। उनकी 8 जुलाई को हत्या हुई थी। हालांकि, परिवार ने शिंजो का अंतिम संस्कार 15 जुलाई को किया था। इसलिए, यह प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार होगा। 1967 में शिगेरु योशिदा के बाद यह दूसरी बार जब किसी प्रधानमंत्री का स्टेट फ्यूनरल हो रहा है।
