पाक से रीढ़ की हड्डी और पसली में चोट लेकर वतन वापस लौटे पायलट "अभिनंदन"
Deeksha Mishra
News Editor
पाकिस्तान से रिहाई के बाद अटारी-वाघा सीमा से शुक्रवार देर रात दिल्ली लाए गए विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान विभिन्न चिकित्सा जांचों से गुजर रहे हैं. पायलट इस समय दिल्ली के सेना अस्पताल में हैं. सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन के शरीर का MRI स्कैन किया गया, उनके शरीर में माइक्रोफोन नहीं मिला है, लेकिन स्कैन में उनके रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से और पसली में चोट की बात सामने आई है. माना जा रहा है कि यह चोट उन्हें पैराशूट से जमीन पर उतरने के दौरान लगी होगी.
