अमेरिका के लगभग 3,000 नागरिकों ने जताई यूक्रेन में लड़ने की इच्छा, कई पूर्व सैनिक शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अमेरिका के लगभग 3,000 आम नागरिकों ने यूक्रेन में रूस के खिलाफ लड़ने की इच्छा जताई है। यूक्रेन की विदेशी नागरिकों से उनके साथ लड़ने की अपील के जवाब में इन लोगों ने वॉलेंटियर किया है। वॉशिंगटन डीसी स्थित यूक्रेनी दूतावास ने शनिवार को एक अमेरिकी चैनल को इसकी जानकारी दी। दूतावास ने युद्ध में यूक्रेन की तरफ से हिस्सा लेने के इच्छुक लोगों से दूतावास आकर संपर्क करने को कहा है।