करीब 9,500 डेलीगेट्स ने की कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग, सोनिया बोलीं- लंबे वक्त से था इंतजार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
कांग्रेस के गठन के 137 साल के इतिहास में छठवीं बार और 1998 के बाद पहली बार प्रेसिडेंट चुनने के लिए वोट डाले गए। अध्यक्ष पद के लिए सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और अशोक गहलोत समेत कई दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। कांग्रेस मुख्यालय पर 87 डेलिगेट्स ने मतदान डाला। वोटिंग के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि नए अध्यक्ष का इंतजार लंबे वक्त से था।