लाउडस्पीकर से अजान के बाद एक्शन, मुंबई में 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: zee news
लाउडस्पीकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. ऐसे में मुंबई में सुबह 6 बजे से पहले मस्जिदों से अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने की दो घटनाएं सामने आई हैं. इसे लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.