सीएम ठाकरे का एक्शन, बागी मंत्रियों के विभाग छीनकर दूसरे मंत्रियों को सौंपे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे समेत 8 अन्य बागी मंत्रियों के विभाग उनसे छीनकर अन्य मंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार के तौर पर सौंप दिए हैं। सीएमओ के हवाले से कहा गया है कि मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है, ताकि लोगों के हितों से समझौता न हो। महाविकास अघाड़ी सरकार में शिवसेना के 9 मंत्री शिंदे गुट में गए। अब उद्धव कैबिनेट में शिवसेना के केवल 3 मंत्री ही बचे हैं।
