मलेशिया में कोरोना वैक्सीन लगवाने से इनकार करने पर होगी कार्रवाई, सरकार ने बनाई योजना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मलेशिया में कोरोना संक्रमण के मामलों में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है। ऐसे में वहां की सरकार लोगों के जल्द कोरोना वैक्सीन लगाने पर जोर दे रही है, लेकिन लोगों की वैक्सीन के प्रति बढ़ती हिचकिचाहट के कारण सरकार का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी बीच सरकार ने बिना किसी वैध कारण के वैक्सनी लगवाने से इनकार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्णय किया है। इसके लिए विस्तृत योजना बनाई जा रही है।