बंगलूरू हिंसा: प्रकाश राज बोले- 'कानून हाथ में लेने वाले गुंडों को मिले सजा'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बंगलूरू में सोशल मीडिया पोस्ट से भड़की हिंसा में 3 मरे, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हुए। घटना पर अभिनेता प्रकाश राज ने गुस्सा जताते हुए लिखा, 'बंगलूरू में हुई घटना बर्बरता है और कुछ नहीं। मैं इस धार्मिक कट्टरता की कड़ी निंदा करता हूं। इसे उकसाने वालों और जिन गुंडों ने कानून को हाथ में लिया है, उन्हें जरूर सजा मिलनी चाहिए। एक समाज के तौर पर हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते हैं।'
