पीएम की रैलियों में वीवीआईपी एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indian express
पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है कि, 'पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रैलियों के लिए वीवीआईपी विमान का इस्तेमाल किया। जब प्रधानमंत्री एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं, तो इससे किसी अन्य नेता का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।' अधीर ने चुनाव आयोग से जरूरी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
