राष्ट्रपति के खिलाफ अधीर का अशोभनीय बयान, बीजेपी बोली- देश से माफी मांगे कांग्रेस और सोनिया गांधी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sansad TV
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ आज बीजेपी नेताओं ने लोकसभा में कांग्रेस और सोनिया गांधी से माफी मांगने को कहा। स्मृति ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी, आपने द्रौपदी मुर्मू के अपमान को मंजूरी दी। सोनिया जी ने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर महिला के अपमान को मंजूरी दी। भारी हंगामा के बाद सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया।
