आदित्य ठाकरे ने शिंदे को बताया असंवैधानिक मुख्यमंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक बड़ी चुनौती दी है। आदित्य ठाकरे ने कहा है कि मैं असंवैधानिक मुख्यमंत्री को मेरे खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं। मैं अपनी सीट से इस्तीफा दे दूंगा और उन्हें अपनी सीट से इस्तीफा दे देना चाहिए। आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा है कि एकनाथ शिंदे को मेरे खिलाफ वर्ली से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए।