94 साल के हुए आडवाणी, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने घर पहुंचकर दी बधाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वो 94 साल के हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ट्वीट करके शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मोदी बधाई देने के लिए आडवाणी के घर पहुंचे। उनके साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा थे। 2020 में भी मोदी जन्मदिन की बधाई देने आडवाणी के घर पहुंचे थे।
