वसुंधरा की धार्मिक यात्रा में 'पूनिया भगाओ' का विज्ञापन, राजे को सर्वेसर्वा घोषित करने की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की धार्मिक यात्रा के अजमेर पहुंचने पर दिए गए एक विज्ञापन से सियासत गरमा गई है। वसुंधरा राजे के समर्थन में दिए विज्ञापन में 'पूनिया भगाओ-भाजपा बचाओ' के साथ जय जय राजस्थान लिखा है। अजमेर को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष गणेश चौधरी की ओर से विज्ञापन जारी किया है। वसुंधरा ने इस तरह के विज्ञापन की देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
