x

अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी को पाकिस्तान में अगवा कर पीटा गया

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजिबुल्लाह अलीखेल की बेटी सिलसिला अलीखेल को इस्लामाबाद में अगवा कर कई घंटे बंधक बनाए रखा गया और उनके साथ मारपीट की गई। अफगानिस्तान सरकार ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना का संज्ञान लेते हुए संबंधित एजेंसियों से 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने घटना की आलोचना करते हुए पाकिस्तानी में अपने राजनयिकों, उनके परिवारों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।