तालिबान से डरकर पाकिस्तान, ईरान समेत मध्य एशियाई देशों की ओर पलायन कर रहें अफगानिस्तानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee news
काबुल एयरपोर्ट बंद होने से तालिबान से डरे अफगानिस्तानी अब ईरान, पाकिस्तान, तुर्की और मध्य एशियाई देशों के साथ लगती सीमाओं की ओर रुख कर रहे हैं। इन लोगों को इन सीमाओं के जरिये सुरक्षित निकालने की कोशिश हो रही है। पाकिस्तान के खैबर पास से लगते इलाके तोरखाम में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। ये लोग पाकिस्तान की तरफ के गेट के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
