अफगानिस्तानी पीएम हसन अखुंद ने सरकारी कर्मचारियों से काम पर लौटने को कहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
अफगानिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मुल्लाह मोहम्मद हसन अखुंद ने पिछली सरकार के सभी सरकारी कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने की अपील की है। दावा किया है कि काम पर लौटने वाले कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी। मुल्लाह मोहम्मद हसन अखुंद ने सरकारी कर्मचारियों से ये भी कहा कि खूनी खेल का समय खत्म हो चुका है। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान को दोबारा तैयार करने के लिए सभी का सहयोग चाहिए।
