दुबई के रास्ते भारत पहुंची अफगानिस्तान की महिला सांसद को वापस लौटाया गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इस्तांबुल से दिल्ली पहुंची अफगानिस्तान की महिला सांसद रंगिना कारगर को एयरपोर्ट से वापस इस्तांबुल भेजा गया। महिला सांसद स्वास्थ्य कारणों से 20 अगस्त को दुबई के रास्ते दिल्ली पहुंची थीं, उन्हें काफी देर इंतजार कराने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने दुबई के रास्ते इस्तांबुल भेजा। उन्होंने इस बर्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत में अफगानी हिंदू आ सकते हैं, लेकिन वहां की सांसद की एंट्री नहीं है।
