बेखौफ महिलाएं तालिबान से ले रहीं लोहा, तालिबान ने कोड़े बरसाए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Fox news
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पुरूष प्रधान है। इसके विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतरीं। ऐसे में बौखलाए तालिबान ने विरोध कर रही महिलाओं को कोड़े और डंडे मारकर सड़कों से खदेड़ा। महिलाएं कह रही हैं कि अपने हक और आजादी के लिए वे तालिबान के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकती हैं। तालिबानी आतंकियों ने घरों में रहने की चेतावनी दी। लेकिन अफगानी महिलाओं में गुस्सा चरम पर है।
