अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का भाई तालिबान में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। तालिबानी लड़ाके हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का भाई हशमत गनी तालिबान में शामिल हो गया है। हशमत गनी ने तालिबान को समर्थन करने का एलान किया है। हशमत गनी अफगानिस्तान की राजनीति और कूटनीति को अच्छी तरह से जानता है।
