अफगानिस्तान की पहली गैर-मुस्लिम महिला सांसद ने बयां किया विस्थापन का दर्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान की पहली गैर-मुस्लिम महिला सांसद अनारकली कौर होनारियार ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि देश छोड़ना पड़ेगा। अफगानिस्तान के लोगों का भविष्य मुश्किल में है। लोग इतने हताश हैं कि अफगानिस्तान से बाहर निकलने के लिए जान की परवाह किए बिना हवाई जहाज पर बसों की तरह चढ़ रहे हैं। रविवार सुबह परिवार सहित भारत पहुंची अनारकली दिल्ली के एक होटल में मां के साथ हैं।
