असम, नगालैंड व मणिपुर के कुछ इलाकों से दशकों बाद हटेगा अफस्पा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
मोदी सरकार ने असम, नगालैंड व मणिपुर में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून का क्षेत्र घटाया। अभी इसे पूरी तरह हटाने की जगह केंद्र ने इसे कुछ गड़बड़ी वाले क्षेत्रों तक सीमित करने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से दशकों से उपेक्षित महसूस कर रहे उत्तर पूर्वी राज्यों में शांति व समृद्धि का नया युग शुरू होगा।
