24 वर्ष बाद आज कांग्रेस को मिलेगा गैर-गांधी अध्यक्ष, सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
कांग्रेस को आज नया अध्यक्ष मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज मतगणना होगी और इसी के साथ 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। सूत्रों ने बताया कि मतगणना आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी और उसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।