नूरपूर बस हादसे के 5 महिने बाद भी परिजनों को नहीं मिला कोई इंसाफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times Of India
नूरपुर निजी स्कूल बस हादसे के पांच माह बाद भी मृतक बच्चों के अभिभावक इंसाफ के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। हर चौखट पर इंसाफ की गुहार लगाकर थक चुके मृतक बच्चों के अभिभावकों ने दो टूक कहा है कि सरकार बस हादसे की सीबीआई जांच करवाए या हमें जहर दे दे, क्योंकि हमारे बच्चों को इंसाफ नहीं मिल पाया तो हमारे भी जीने का क्या औचित्य। साथ ही मृतक बच्चों के परिजनों का कहना है़ कि- वो तमाम परिजनों को लेकर आखिरी बार सरकार से इंसाफ की मांग करेंगे।
