x

अलीगढ़ के बाद अब मिर्जापुर और मियांगंज के नाम बदलने की मांग

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

उत्तर प्रदेश में जगहों का नाम बदलने की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है और अब दो और जगहों के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्नाव के मियांगंज ब्लॉक का नाम बदलकर मायागंज रखने और मिर्जापुर जिले का नाम बदलकर विंध्य धाम करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इससे पहले अलीगढ़, मैनपुरी और फिरोजाबाद के नाम बदलने के प्रस्ताव भी राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार को भेजे जा चुके हैं।