x

डोनाल्ड ट्रंप को कोलोराडो के बाद मेन राज्य ने 2024 चुनाव के लिए अयोग्य घोषित किया

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए 2024 का चुनाव लड़ना मुश्किल होता जा रहा है। मेन राज्य के शीर्ष चुनाव अधिकारी ने उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्य के मतदान से अयोग्य घोषित कर दिया है। यह फैसला 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल पर हुए हमले में उनकी भूमिका को देखते हुए लिया गया। उन्हें प्रतिबंधित करने वाला यह दूसरा राज्य बन गया है। इससे पहले कोलोराडो में भी उनपर प्रतिबंध लगाया जा चूका है।