बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने लिया मुलायम से आशीर्वाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीजेपी में शामिल होने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अपर्णा मुलायम सिंह से आशीर्वाद लेती हुई नज़र आ रही हैं। अपर्णा ने ट्वीट में लिखा- 'भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया।' बुधवार को अपर्णा यादव ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी ज्वॉइन कर ली थी।
