पंजाब के बाद अब राजस्थान में आंतरिक कलह को शांत करने की तरफ बढ़ी कांग्रेस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पंजाब में पार्टी की आंतरिक कलह को शांत करने के बाद अब कांग्रेस ने राजस्थान में भी आपसी झगड़े को खत्म करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने आज पार्टी विधायकों के साथ बैठक बुलाई है। इसके अलावा पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान प्रभारी अजय माकन भी शनिवार शाम को जयपुर पहुंचे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिले। अटकलें हैं कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।