सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सियासी पारा चढ़ा, बीजेपी ने बोला केजरीवाल पर हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने जब से गिरफ्तार किया है तब से दिल्ली में सियासी पारा बढ़ गया है। जैन की गिरफ्तारी पर तंज कसते हुए दिल्ली बीजेपी प्रमुख आदेश गुप्ता ने कहा कि 'आप का हाथ, भ्रष्टाचारियों के साथ' है। ईमानदारी का राग अलापने वाले केजरीवाल बताएं कि इन्हें कब बर्खास्त करेंगे, कितनी देर में करेंगे और अभी तक चुप क्यों हैं? दिल्ली की जनता जवाब चाहती है।
