अफगानिस्तान में लड़कियों के स्कूल जाने की पाबंदी के बाद महिलाओं ने उठाई समान अधिकार की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
अफगानिस्तान में लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी लगाई गई, जिसके बाद महिलाओं ने काबुल में तालिबान सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने समान अधिकार और समान काम की मांग की। तालिबान ने महिलाओं के लिए शक्तिशाली और प्रभावी प्रशासन की स्थापना की बात कही। यूनेस्को के मुताबिक, अगर लड़कियों को स्कूल नहीं भेजा, तो ये लड़कियों और महिलाओं के शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन होगा।
