भाजपा के प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने LG से मांगी छठ पूजा आयोजन की छूट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल (LG) अनिल बैजल को पत्र लिखकर राजधानी में छठ पूजा के आयोजन की अनुमति देने की मांग की है। केजरीवाल ने उप राज्यपाल से जल्द से जल्द दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है ताकि इस दिशा में फैसला लिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में महामारी की स्थिति नियंत्रण में है और कुछ पाबंदियों के साथ आयोजन की छूट दी जा सकती है।