हाईकोर्ट के फैसले के बाद ईदगाह मैदान में विराजे गणपति महाराज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी के उत्सव की अनुमति देने के अधिकारियों के फैसले को बरकरार रखने के बाद हुबली-धारवाड़ में उसी जगह पर गणपति की मूर्ति स्थापित हुई। कर्नाटक हाईकोर्ट ने ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी अनुष्ठान की अनुमति देने वाले सरकारी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर एक रात पहले 10 बजे सुनवाई की थी। सुनवाई न्यायमूर्ति अशोक एस किनागी के कक्ष में हुई।
