x

स्वास्थ्य मंत्री के पत्र के बाद रामदेव ने वापस लिया एलोपैथी को बेकार बताने वाला बयान

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

एलोपैथी के खिलाफ टिप्पणी कर चर्चा में आए योगगुरू रामदेव ने अपना बयान वापस ले लिया है। दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने रामदेव के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखा था। रविवार को हर्षवर्धन ने रामदेव को पत्र लिखकर अपना बयान वापस लेने को कहा था। इसके जवाब में रामदेव ने कहा कि वो इस विवाद को विराम देते हुए अपना बयान वापस ले रहे हैं।