x

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा और दुष्कर्म मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: ANI

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद हुई दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर मामलों की जांच सीबीआई को सौंपी। जिसके चलते कथित पीड़ित परिवार और ममता सरकार पर प्रायोजित हिंसा का आरोप लगाने वाली बीजेपी को राहत मिली। हिंसा के दौरान एक बुज़ुर्ग महिला और नाबालिग लड़की ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल की टीएमसी सदस्यों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।