दो दिन बाद आज फिर शाह से मिलेंगे बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली दौरे पर हैं और शनिवार को कोलकाता के लिए रवाना होंगे उससे पहले 11 बजे वो गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। दो दिन में शाह से उनकी दूसरी मुलाकात होगी। जगदीप धनखड़ ने 17 जून को भी उनसे मुलाकात की। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर अमित शाह से मुलाकात की जानकारी दी। पहले 17 जून को भी उन्होंने मुलाकात की थी।
