आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच 2 साल बाद फिर संघर्ष शुरू, दोनों देशों के 50-50 सैनिकों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Postsen
आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जारी संघर्ष में 49 आर्मेनियाई और अजरबैजान के 50 सैनिक मारे गए। आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, सोमवार आधी रात के बाद अजरबैजान ने कई स्थानों पर हमला कर दिया। रूस ने संघर्ष विराम की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। जबकि, अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि आर्मेनियाई सैनिकों ने उसके इलाके में बारूदी सुरंगें बिछा दीं और सैन्य ठिकानों पर गोलीबारी की।
