यूक्रेन के बाद अब रूस को भी मिल रही सैन्य मदद, उत्तर कोरिया ने दिए खतरनाक हथियार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Cnn
जहां एक तरफ यूक्रेन को सैन्य मदद मिल रही है। वहीं, रूसी सेना को भी अब कई देशों से हथियारों की खेप मिल रही है। ईरान के बाद उत्तर कोरिया ने रूस के निजी सैन्य समूह वैगनर को कई खतरनाक हथियार दिए हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने इससे इनकार किया है। दूसरी तरफ, अमेरिका बोला- हम रूस की निजी सेना 'वैगनर' के खिलाफ प्रतिबंध को बढ़ावा देंगे।
