आंदोलनकारी आज मना रहे काला दिवस, दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
किसान आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर आज दिल्ली की सीमाओं पर बैठे अन्नदाता काला दिवस मना रहे हैं। छह माह पूरे होने के चलते सभी किसानों से अपने घरों व वाहनों पर काला झंडा लगाने का आह्वान किया गया है, वहीं दूसरी तरफ देशभर के सभी धरनास्थलों पर काली पगड़ी व चुनरी पहनी जा रही है और धरना स्थलों के अलावा गांवों में पीएम का पुतला फूंका जाएगा।
