'अग्निपथ भर्ती योजना' लॉन्च, जानें सेना भर्ती का नया प्लान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the times of news
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'अग्निपथ भर्ती योजना' का ऐलान किया। जिसके तहत सेना में चार साल के लिए युवा भर्ती किए जाएंगे। चार साल बाद 80% सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा। उन्हें आगे सशस्त्र बलों से सहायता मिलेगी। उन्हें नौकरी छोड़ते वक्त सेवा निधि पैकेज मिलेगा। जो 11.71 लाख रुपए होगा। ऐसे युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। केवल 20% जवानों को चार साल बाद भी मौका मिलेगा।
