x

खुद को "चोरों का सरदार" बताने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

कुछ दिन पहले अपनी ही सरकार की आलोचना करते हुए खुद को "चोरों का सरदार" बताने वाले बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंपा है, हालांकि अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बिहार प्रमुख और सुधाकर के पिता जगदानंद सिंह ने बयान जारी कर ये जानकारी दी।