अगस्ता वेस्टलैंड मामला: पूर्व रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा और वायुसेना के 4 अधिकारियों को समन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने वीवीआईपी हेलिकॉप्टर खरीद घोटाले से संबंधित मामले में दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए पूर्व रक्षा सचिव और पूर्व सीएजी शशिकांत शर्मा व वायुसेना के 4 पूर्व अधिकारियों को 28 अप्रैल को तलब किया है। कोर्ट ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। बता दें, शशिकांत शर्मा अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी खरीद की शुरुआत करने वाले प्रमुख व्यक्ति है।
