ओवैसी की बढ़ाई गई सुरक्षा, हमले के बाद सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा में रहेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
कल हापुड़ में हमला होने के बाद केंद्र सरकार ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी। अब उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ जवान रहेंगे। इसके इतर ओवैसी ने कहा कि वह न तो डरेंगे और न ही सुरक्षा लेंगे। एआईएमआईएम चीफ की कार पर कल शाम करीब साढ़े 5 बजे फायरिंग हुई। घटना तब घटी जब वो छिजारसी टोल प्लाजा से गुजर रहे थे। दो युवकों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं।
