एयर मार्शल संदीप सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सैन्य सलाहकार नियुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
पूर्व वायुसेना उपाध्यक्ष एयर मार्शल संदीप सिंह को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सैन्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह 31 जनवरी को भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए। वह भारतीय वायुसेना के आधुनिकीकरण में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। संदीप सिंह 24 अप्रैल को पदभार संभालेंगे। वह जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे, जिन्हें पिछले साल अक्टूबर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया था।
