आज वायुसेना दिवस के मौके पर आयोजित होगा एयर शो, चंडीगढ़ में रहेंगे राष्ट्रपति और रक्षामंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
आज वायुसेना दिवस है। इस खास मौके पर भारतीय वायुसेना अपने शौर्य को दिखाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों से करीब 35 हजार लोग सुखना लेक पहुंचेंगे और एयर शो में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल की ताकत और तेजस की रफ्तार के साथ अन्य विमानों के करतब देखेंगे। दोनों दिन के लिए शहर को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया।
